
“Om Jai Shiv Omkara” is a new hindi song sung by Anuradha Paudwal.
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु, हर शिव ओंकारा Lyrics
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु, हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव…
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा
(ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु, हर शिव ओंकारा)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव…)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा)
(ॐ जय शिव ओंकारा)
एकानन, चतुरानन, पंचानन राजे
(स्वामी, पंचानन राजे)
हंसासन, गरूड़ासन (हंसासन, गरूड़ासन)
वृषवाहन साजे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
दो भुज, चारु चतुर्भुज, दस भुज ते सोहे
(स्वामी, दस भुज ते सोहे)
तीनों रूप निरखता (तीनों रूप निरखता)
त्रिभुवन मन मोहे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
यक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी
(स्वामी, मुण्डमाला धारी)
चंदन, मृगमद, चंदा (चंदन, मृगमद, चंदा)
भोले शुभकारी
(ॐ जय शिव ओंकारा)
श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघाम्बर अंगे
(स्वामी, बाघाम्बर अंगे)
ब्रह्मादिक, सनकादिक (ब्रह्मादिक, सनकादिक)
भूतादिक संगे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
कर मध्ये च कमंडल, चक्र, त्रिशूलधर्ता
(स्वामी, चक्र, त्रिशूलधर्ता)
जगकर्ता, जगहर्ता (जगकर्ता, जगहर्ता)
जगपालन कर्ता
(ॐ जय शिव ओंकारा)
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव जानत अविवेका
(स्वामी, जानत अविवेका)
प्रणवाक्षर के मध्ये (प्रणवाक्षर के मध्ये)
ये तीनों एका
(ॐ जय शिव ओंकारा)
त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई जन गावे
(स्वामी, जो कोई जन गावे)
कहत शिवानंद स्वामी (कहत शिवानंद स्वामी)
“मनवांछित फल पावे”
(ॐ जय शिव ओंकारा)
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु, हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव…
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा
More Details
- Song: Om Jai Shiv Omkara
- Singer: Anuradha Paudwal
- Copyright Label: ℗ 1989 Super Cassettes Industries Private Limited